{"_id":"57e56d414f1c1b2856a82543","slug":"kirawali-me-hattya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मंशा गोपऊ में बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला मंशा गोपऊ में बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला

Updated Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
नगला मंशा गोपऊ में बदमाशों ने वृद्ध को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा के गांव नगला मंशा गोपऊ में गुरुवार रात भैंस खोलने गए बदमाशों ने चारपाई पर सो रहे वृद्ध की हाथ-पैर बांधकर और मुुंह में कपड़ा ठूसकर हत्या कर दी। सुबह घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किरावली-रायभा मार्ग पर नगला मंशा के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
गांव नगला मंशा गोपऊ में सड़क किनारे बाडे़ में चारपाई पर सो रहे प्रतापसिंह (75) की बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूसकर हत्या कर दी। इसके बाद पास ही बंधी उनकी भैंस खोल ले गए। घटना रात्रि लगभग दो से तीन बजे की है। सुबह लगभग पांच बजे मृतक का पुत्र अशोक जब बाडे़ पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस और ग्रामीणों की सूचना दी। मौके पर जुटी भीड़ ने किरावली-रायभा मार्ग पर नगला मंशा के पास जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ अछनेरा नसरीन अहमद रिजवी ने मामले की छानबीन की और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में एसपीआरए बबिता शाहू और डॉग स्क्वायड टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई देव वर्मा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----
सीकरी में बदमाशों ने दंपति को पीटा
फतेहपुर सीकरी। गांव गोठरा के बाहर सड़क किनारे बने ऊदल सिंह के घर गुरुवार रात सो रहे थे। लगभग एक बजे मैक्स गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन पशु चोर बाडे़ में घुसकर पशुओं को खोलने लगे। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया तो चोरों ने ऊदल सिंह और उनकी पत्नी को पिटाई कर दी। चोर उनकी पत्नी के कुंडल, अंगूठी और पायल समेत अन्य सामान ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
-------
पिनाहट में बदमाशों की सूचना पर कांबिंग
पिनाहट। कस्बे की बघेल कालोनी के पास खेतों में शुक्रवार सुबह रामब्रज चारा लेने गए तो एक महिला सहित आधा दर्जन बदमाश मिले। उन्होंने टोका तो बदमाशों ने पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुन पहुंचे लोगों को देख बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ खेतों में एक घंटे तक कांबिंग की लेकिन कोई नहीं मिला।