फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapping and murder accused woman arrested in firozabad

इस महिला को 11 साल बाद पुलिस कर पाई गिरफ्तार, 25 हजार का घोषित था इनाम

Fri, 12 Jul 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
kidnapping and murder accused woman arrested in firozabad
पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अपहरण के बाद पांच वर्षीय बच्चे की हत्या करने की आरोपी महिला को थाना दक्षिण पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह महिला 11 साल से फरार चल रही थी। आरोपी महिला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 11 अगस्त 2008 को हिमायूंपुर टावर वाली गली निवासी श्याम बिहारी के पांच वर्षीय पुत्र गौरव का अपहरण कर लिया गया था। 13 अक्तूबर 2008 को पुलिस ने पड़ोसी डंबर सिंह यादव के मकान से उसका शव बरामद किया था।
विज्ञापन


गौरव की हत्या डंबर सिंह और उसकी पत्नी रामबेटी ने की थी। पूछताछ में पता चला कि डंबर सिंह का बेटा मंदबुद्धि था। श्याम बिहारी की पत्नी ने उसके मंदबुद्धि बेटे पर टिप्पणी कर दी थी। रामबेटी रंजिश मान बैठी थी। इसी रंजिश में गौरव की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति पहले भेजा जा चुका है जेल

पुलिस ने पांच नवंबर 2008 को डंबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रामबेटी उसी ही समय से फरार चल रही थी। थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई करने के साथ आरोप पत्र तीन जून 2009 को दाखिल किया था। 

एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी महिला फिरोजाबाद में आई है और कहीं भागने की फिराक में है। इस पर महिला पुलिस को साथ लेकर एसएचओ ने आरोपी महिला को सुहागनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी से बचने को बदल रही थी स्थान 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी महिला गिरफ्तारी से बचने को स्थान बदल-बदल कर रह रहती थी। थाना दक्षिण पुलिस को सटीक सूचना मिलने के कारण पुलिस की गिरफ्त में आ गई। एसपी सिटी ने बताया कि महिला पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed