फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khanan khera garh

टक्कर मारकर एसडीएम की गाड़ी को पलटाने की कोशिश

Sun, 16 Apr 2017 01:25 AM IST
टक्कर मारकर एसडीएम की गाड़ी को पलटाने की कोशिश
टक्कर मारकर एसडीएम की गाड़ी को पलटाने की कोशिश Updated Sun, 16 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
khanan khera garh
टक्कर मारकर एसडीएम की गाड़ी को पलटाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
अवैध खनन से जुड़े लोगों ने उपजिलाधिकारी खेरागढ़ विनीता सिंह के सरकारी वाहन को टक्कर मारकर पलटाने की कोशिश की। वह गिट्टी से भरे तीन ट्रकों को रोकने की कोशिश कर रही थीं। ट्रक चालकों ने साइड देने की बजाय उनके वाहन में टक्कर मारने का प्रयास किया। बाद में खुद को घिरता देख चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए।
मामला शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे का है। एसडीएम विनीता सिंह समाधान दिवस पर क्रय केंद्र का निरीक्षण करने इरादतनगर जा रही थीं। रास्ते में लाल गिट्टी से भरे तीन ट्रक दिखे। उन्होंने ट्रकों को रोकने की कोशिश की तो चालकों ने ट्रक मुख्य सड़क को छोड़कर गुंजनपुरा गांव की ओर जाने वाली संकरी रोड की ओर मोड़ दिए। एसडीएम ने पीछा करते हुए अपने वाहन से ट्रकों को ओवरटेक करने की कोशिश की तो उनके सरकारी वाहन को टक्कर मारकर पलटने का प्रयास किया गया। उनका ड्राइवर किसी तरह अपनी गाड़ी को आगे निकालने में कामयाब रहा। खुद को फंसता देख चालक ट्रकों को छोड़कर भाग खड़े हुए। इस बीच भाजपा का झंडा लगी एक लग्जरी गाड़ी भी यहां पहुंची। ट्रक चालकों को भागते देख लग्जरी गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी बैक करने की कोशिश की लेकिन सड़क संकरी होने के कारण गाड़ी फंस गई। ऐसे में इस गाड़ी में सवार लोग भी ट्रक चालकाें के साथ भाग निकले। एसडीएम की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना इरादतनगर पुलिस ने तीनों ट्रकों को जब्त कर लिया है। एसडीएम का कहना है कि उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। गौरतलब है कि राजस्थान सीमा से लगे इस क्षेत्र में जमकर खनन हो रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


भाजपा का झंडा लगी कार किसकी?
एसडीएम ने जब गिट्टी से भरे ट्रकों रोका, उसी वक्त भाजपा का झंडा लगी राजस्थान के नंबर की लग्जरी कार मौके पर पहुंची। ट्रक चालकों को भागता देख लग्जरी कार में बैठे लोग भी कार बैक कर भागने की कोशिश करने लगे। मगर, सड़क संकरी होने के कारण कार बैक नहीं हो सकी। ऐसे में ट्रक चालकों के साथ कार सवार भी अपनी कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस देर रात तक इस कार के बारे में छानबीन करती रही लेकिन सत्ताधारी दल का झंडा लगा होने के कारण पुलिस इस बारे में कुछ खुलकर बोलने से कतरा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार ट्रकों के काफिले में नहीं थी। जैसे ही ट्रकों को रोका गया, तभी कार सवार वहां पहुंचे थे। मगर, सामने एसडीएम को देखकर कार सवारों ने कार से उतरने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed