फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police alert on 26 January Republic Day

कासगंज: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, 265 लोगों पर की यह कार्रवाई

Fri, 18 Jan 2019 06:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Kasganj police alert on 26 January Republic Day
फ्लैग मार्च के साथ डीएम, एसपी - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निरोधात्मक कार्रवाई करके अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने में जुटा है। अब तक 265 लोगों को तीन लाख से पांच लाख तक के मुचलकों पर पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। वहीं 26 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की है।

विज्ञापन

      
बीते वर्ष 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में कासगंज में हिंसा के हालात बन गए। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। शहर में कई स्थानों पर आगजनी की वारदात हुईं। शहर में बेकाबू हुए हालातों पर बमुश्किल नियंत्रण पाया गया। 
विज्ञापन


ऐसे हालात फिर न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। तिरंगा यात्रा निकालने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट वायरल होने एवं भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के बाद से पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने अब तक 265 लोगों को चिह्नित करके मुचलका पर पाबंद करने की कार्रवाई की है। उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से पाबंद किए गए लोगों के मुचलके भरे जा रहे हैं। तमाम अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।  

26 अपराधियों पर गुंडा एक्ट

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 265 लोगों पर पाबंदी की कार्रवाई की गई है। 26 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। जिन्हें प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला बदर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अराजक तत्वों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया गया है।   
   
शहर में इतने सुरक्षाबल की होगी तैनाती      

- 1 कंपनी आरएएफ।      
- 1.5 कंपनी पीएसी।      
- 13 आरक्षी वायनाकूलर एवं एलएमजी के साथ छतों पर ड्यूटी करेंगे।      
- 20 निरीक्षक और 83 उपनिरीक्षक तैनात होंगे।      
- 97 मुख्य आरक्षी, 60 आरक्षी, 08 महिला आरक्षी तैनात होंगी।      

अफवाह फैलाने वाले भी होंगे चिह्नित      

एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। चाहें सोशल मीडिया के माध्यम से या फिर किसी अन्य तरह से कोई भी अफवाह फैलाएगा तो जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed