फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karvachauth

करवाचौथ का व्रत रखकर  पति से मिलवाने की गुहार 

Thu, 20 Oct 2016 12:46 AM IST
करवाचौथ का व्रत रखकर  पति से मिलवाने की गुहार 
करवाचौथ का व्रत रखकर  पति से मिलवाने की गुहार  Updated Thu, 20 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
karvachauth
करवाचौथ
 पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने वाली महिला धोखे का शिकार हो गई। एक युवक ने धोखे से दुष्कर्म किया। इसके बाद मंदिर में शादी की। मगर, घर लेकर नहीं गया। वह गर्भवती हो गई। युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। अब युवक ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखकर महिला आईजी के पास पति से मिलवाने की गुहार लेकर पहुंची।
विज्ञापन

महिला गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली है। महिला के पति की 2014 में मौत हो गई थी। महिला एक कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी में काम करने वाला शाहगंज के पृथ्वीनाथ का युवक उसके घर आने लगा। शादी की जिद करने लगा। एक दिन घर आया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को बेहोश कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की कहने पर शादी का वायदा किया। आगरा में एक मंदिर में शादी कर ली। एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। घर ले जाने की कहने पर टालमटोल करता रहा। 20 फरवरी 2015 को गाजियाबाद तहसील से शादी के फर्जी कागजात बनवा लिए। वह उसे कई बार मथुरा और जम्मू घुमाने भी लेकर गया। गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद युवक ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। मोदीनगर थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर वह आगरा आई। आईजी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed