फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JE was fired on farmers began organically

जेई पर चलाई गई गोली किसान को लगी, बवाल

Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Fri, 30 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
JE was fired on farmers began organically
वास मोहन सराय गांव के पूर्व प्रधान समेत चार पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
गांव वास मोहन सराय में पावर हाउस पर गुरुवार को पॉवर कारपोरेशन के जेई हरवीर सिंह पर गोली चला दी गई। यह पास खड़े किसान स्वतंत्र कुमार के पैर में जा लगी। आरोप पूर्व प्रधान चंद्रभान और उनके साथियों पर है। उन्हें ग्रामीणों ने बुरी तरह धुन डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया। हरवीर ने चंद्रभान समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये लोग फुंके ट्रांसफार्मर के कागजात तैयार करने के लिए जेई से कह रहे थे। उसके मना करने पर गोली चला दी।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर चंद्रभान सिंह के नलकूप पर लगा है। यह कई दिन पहले फुंक गया था। चंद्रभान सिंह साथियों सहित इसकी शिकायत लेकर पॉवर हाउस पर जेई हरवीर सिंह के पास पहुंचे। उससे ट्रांसफार्मर के कागजात बनाने के लिए कहा। उसने जवाब दिया कि इस पर एक साल का बिल बकाया है। इसके कागजात तैयार नहीं किए जा सकते। आरोप है कि पूर्व प्रधान इसी पर आपा खो बैठे। उनके फोन पर सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी से छह लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद जेई को आफिस से खींच लिया गया। उसे पीटा गया। उसने विरोध किया तो चंद्रभान ने फायरिंग कर दी। गोली पास खड़े किसान स्वतंत्र को जा लगी। यह देख वहां मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने पूर्व प्रधान और उसके साथियों को घेर लिया। उन्हें बेरहमी से पीटा। पत्थर मारकर गाड़ी तोड़ डाली। इसके बाद पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मौके से पकड़कर पैसई गांव निवासी तहसीलदार, अहम सिंह, रनवीर को  पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए स्वतंत्र कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया है। जेई हरवीर की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रभान, तहसीलदार,रनवीर सिंह और अहम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पूर्व प्रधान ने थाने में जेई को धमकाया
खंदौली। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद किए हैं। इनमें एक रायफल, एक बंदूक और एक रिवाल्वर है। उधर, नामजद पूर्व प्रधान मौके से चला गया था। लेकिन बाद में वह खुद थाना पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने ही जेई को धमकाया। पुलिस चुपचाप खड़ी देखती रही। पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि जेई ने ट्रांसफार्मर के कागजात तैयार करने बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जेई ने आरोप झूठा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed