फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   It's theft or loss

ये चोरी है या गुमशुदगी

Thu, 18 Feb 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
It's theft or loss
मोबाइल शॉप से मोबाइल चोरी होने के बाद पुलिस का खेल देखिये। सीसीटीवी कैमरे मेें चोर की तस्वीर कैद होने के बाद जब दुकानदार थाने पर तहरीर देने गया तो उससे मोबाइल गुम होने की तहरीर ली गई। दुकानदार ने फुटेज की सीडी भी पुलिस को दिखा दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अयोध्या कुंज, खेरिया मोड़ निवासी विक्रम सिंह की घर के पास ही निक्की मोबाइल प्वाइंट एंड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से दुकान है। 15 फरवरी को उनकी दुकान पर एक युवक आया। उसने मोबाइल खरीदने की बात कही। इसके बाद निक्की मोबाइल दिखाने लगे। युवक ने कई और मोबाइल देखे। इसी बीच उसने इंटेक्स कंपनी का नया मोबाइल अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद वह बिना मोबाइल खरीदे ही दुकान से बाहर निकल गया। मोबाइल नहीं मिलने पर जब दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें युवक की हरकत कैद थी। इसकी जानकारी विक्रम ने थाना शाहगंज पुलिस को दी। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी दिखाई। मगर, पुलिस ने उससे चोरी की तहरीर नहीं ली। पुलिस ने सामान गुम होने की तहरीर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed