{"_id":"57cdd4664f1c1b3d3b317dcc","slug":"inflammatory-slogans-in-sobhayatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में लगाए भड़काऊ नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोभायात्रा में लगाए भड़काऊ नारे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद में गणेश चतुर्थी पर निकाले जा रही शोभायात्रा में हिन्दूवादी संगठनों ने भड़काऊ नारे लगा दिए। इससे पुलिस टेंशन में आ गई। तुरंत ही लाउड स्पीकर बंद कराया गया। अधिकारी भी पहुंच गए। नारे लगा रहे लोगों को चेतावनी दी गई है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग देखकर कई लोग चिन्हित किए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
कस्बा में पिछले साल सांप्रदायिक बवाल हुआ था। इसके चलते धार्मिक आयोजनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आयोजकों को पहले ही पुलिस साफ कर देती है कि ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे माहौल खराब हो। इसकेबावजूद गणेश चतुर्थी के जुलूस के दौरान हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आप्तिजनक और भड़काऊ नारे लगाए।
इस पर पुलिस हरकत में आई। सीओ भी पहुंच गए। लाउड स्पीकर बंद कराया गया। लेकिन जूलूस को जारी रखा गया है। गणेश प्रतिमा की स्थापना केबाद पुलिस ने जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग देखी। भड़काऊ नारे लगाने वाले कार्यकर्ता चिन्हित किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।