फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in mathura saraf called another saraf for ransom

मथुराः सराफ ने मांगी थी सराफ को फोन कर 15 लाख की चौथ

Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
in mathura saraf called another saraf for ransom
फेक कॉल
खुद को रंगा-बिल्ला का करीबी बताकर सराफ से 15 लाख की चौथ मांगने वाला पड़ोसी सराफ ही दोषी निकला। सराफ ने इस षड़यंत्र में एक मोबाइल दुकानदार समेत तीन अन्य लोगों को भी शामिल किया था। अंबेडकर नगर के लालचंद के नाम से सिम निकालकर ज्वैलर्स को फोन से धमकी और मैसेज किए गए थे। स्वाट टीम एवं कोतवाली पुलिस ने सराफा समेत चार लोगों को दबोचकर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ज्वैलर्स धौलीप्याऊ निवासी सौरभ अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्र्रवाल को दो जून की रात फोन पर धमकी देकर 15 लाख की चौथ मांगी गई थी। चौथ मांगने वाले ने कई मैसेज भी किए थे जिसमें वह खुद को बदमाश रंगा-बिल्ला गैंग का सदस्य बता रहा था। 
विज्ञापन


घबराए ज्वैलर्स ने एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा को आपबीती बताई तो उसे सुरक्षा प्रदान कर खुलासे के लिए स्वाट एवं सर्विंलास की टीम को लगा दिया गया। इसके बाद लगी स्वाट टीम एवं कोतवाली पुलिस ने धमकी देने वालों को पकड़कर पूरे मामले से पर्दा हटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा, एसआई प्रदीप कुमार ने संयुक्त रुप कार्रवाई में चार युवकों को दबोचा है। 

इनमें सौरभ अग्रवाल का पड़ोसी सराफ भूपेंद्र उर्फ बॉबी पुत्र गंगामोहन शर्मा, धौलीप्याऊ निवासी सूरज उर्फ राजा पुत्र राजकुमार, शुभम् उर्फ सोनू पुत्र उत्तमचंद एवं प्रशांत पुत्र राजीव कुमार हैं। इनके कब्जे से उपयोग किया गया सिम बरामद किया गया है। पुलिस टीम को पांच हजार के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

मजदूर लालचंद के एक्टिवेट सिम का हुआ उपयोग

in mathura saraf called another saraf for ransom
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर नगर निवासी लालचंद मथुरा में मजदूरी करता है। 31 मई को लालचंद धौलीप्याऊ पर प्रशांत की दुकान पर सिम लेने गया। सिम चालू न होने पर वह दोबारा एक्टिवेट कराने दुकान पर पहुंचा। इसी बीच दुकानदार प्रशांत ने उसकी पहली एक्टिवेट सिम रखकर उसे दूसरी सिम एक्टिवेट करके दे दी। स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि धमकी देने में लालचंद का एक्टिवेट सिम उपयोग किया गया। जांच में सिम की आईडी अंबेडकर नगर निकली थी। पुलिस ने बताया कि कर्ज में डूबे पड़ोसी सराफ भूपेंद्र उर्फ बॉबी ने ज्वैलर्स सौरभ अग्रवाल से धन ऐंठने के लिए पूरा षड़यंत्र रचा था। इसमें पान की दुकान चलाने वाले सूरज, मोबाइल की दुकान चलाने वाले प्रशांत एवं धौलीप्याऊ के युवक शुभम को भी शामिल कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed