फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband killed his wife for illegal relationship in agra

गर्भवती पत्नी पर शक था, पहले बांधे हाथ-पैर, फिर बेरहमी से काट डाला गला

Sat, 30 Sep 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Sep 2017 09:32 PM IST
Husband killed his wife for illegal relationship in agra
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक पति इतना बेरहम हो सकता है, ऐसा किसी ने सोचा नहीं होगा। पत्नी पर पड़ोसी से अवैध संबंध होने का शक था, इसलिए बेरहमी से गर्भवती पत्नी का गला काट दिया। पढ़ें पूरी खबर


घटना न्यू आगरा की है। जगनपुर में रानी उर्फ सोनिया (24) की शुक्रवार रात उसके पति काका उर्फ कपिल ने हत्या कर दी। पहले उसकी पिटाई की। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। 


पढ़ें:- जिससे प्यार करता था, सिरफिरे आशिक ने उसी का गला काटा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

 
उसके बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। सोनिया दो माह की गर्भवती थी। शनिवार सुबह मृतका के परिवारीजन और ससुरालीजन घर आए तो घटना की जानकारी हुई। शव निर्वस्त्र हालत में मिला। पुलिस ने दोपहर एक बजे आरोपी कपिल को टेढ़ी बगिया से गिरफ्तार कर लिया। 

सदर के नगला परसौती स्थित नई आबादी निवासी विजय ने बेटी सोनिया की शादी पांच साल पहले जूता कारीगर कपिल पुत्र दुलीचंद्र से की थी। उनके दो बच्चे कुश (4) और खुशी (3) है। विजय ने बताया कि दामाद कपिल बेटी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन मारपीट करता था।

Husband killed his wife for illegal relationship in agra
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दो माह पहले भी विवाद हुआ था। तब वे बेटी को घर लेकर चले आए थे। बाद में रिश्तेदारों ने सुलह कराई थी। इस पर कपिल सोनिया और बच्चों के साथ जगदीशपुरा के प्रेम नगर में अपनी मौसी सुनीता के घर के पास किराये पर कमरा लेकर रहने लगा था।

पढ़ें:- चंद रुपयों के लिए प्रेमिका ने किया खौफनाक कांड, पुलिस भी देखकर हुई हैरान

शुक्रवार दोपहर तीन बजे कपिल ग्यासपुरा निवासी बहन रचना के घर गया और यहां पर बच्चों को छोड़ दिया। सोनिया को लेकर जगनपुर स्थित मकान से कपड़े और अन्य सामान लेने की बात कहकर लौट आया था। देर रात आठ बजे शक में सोनिया की हत्या कर दी। 

हत्या करने के बाद देर रात वह बहन रचना के घर पहुंचा। सोनिया को साथ न देखकर रचना को कपिल पर शक हो गया। पूछताछ में कपिल ने रचना को सोनिया की हत्या करने की बात बताई। 

Husband killed his wife for illegal relationship in agra
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
शनिवार सुबह 10 बजे कांशीराम कालोनी निवासी बहन किरन, मौसी और सोनिया के माता-पिता जगनपुर वाले घर आए। ताला तोड़कर गेट खोला तो पलंग पर सोनिया का निर्वस्त्र शव पड़ा था और उसका गला रेता गया था। हाथ पीछे बंधे हुए थे। पैर और जांघ को कपड़े से बांधा था। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। 

सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कपिल को दोपहर एक बजे टेढ़ी बगिया से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कपिल ने कुबूल किया कि सोनिया की हत्या की है। उसने पत्नी को घर के सामने रहने वाले युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद हत्या करने की बात कही है। 

हत्या में इस्तेमाल किए चाकू को पलंग पर पड़े शव के नीचे से बरामद कर लिया गया है। मृतका के परिवारीजनों ने दहेज की मांग और शक में हत्या की तहरीर दी है। मामले में दहेज हत्या के साथ ही हत्या की धारा लगाई जाएंगी।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed