फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband killed by wife and her lover in firozabad

इश्क ने बना दिया कातिल, प्रेमी संग मिलकर पति को दी इतनी भयानक मौत

Fri, 05 Jan 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 05 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
husband killed by wife and her lover in firozabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
थाना नारखी पुलिस ने आगरा के एत्माद्दौला थाना के टेड़ी बगिया निवासी विनोद प्रजापति की हत्या का खुलासा कर दिया। हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। आगरा में गला दबाकर हत्या के बाद शव को टेंपो से मोहम्मदाबाद लाकर श्‍मशान घाट में टुकड़ों में काटा। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इसके बाद पत्नी ने क्रूरता की हद पार करते हुए पति के शव के टुकड़े नारखी क्षेत्र में कई जगह फेंके। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गुरुवार को रजावली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

 
एसपी सिटी राजेश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना नारखी क्षेत्र में विगत 31 दिसंबर को गांव बैंदीपुर बिदरखा में पंचायतघर के बाहर युवक का कटा सिर मिला था। खोजबीन के बाद उसके पैर की हड्डियां और एक हथेली बुर्जी से बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

husband killed by wife and her lover in firozabad
विनोद - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। शव की शनाख्त एक जनवरी को आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के टेड़ी बगिया निवासी जितेंद्र एवं राकेश पुत्रगण गुलजारीलाल ने अपने भाई विनोद प्रजापति के रूप में की थी। परिजनों ने मृतक विनोद की पत्नी अनीता और उसके प्रेमी किशन पर हत्या की आशंका जताई थी। 

एसपी सिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक नारखी संजय सिंह ने रजावली चौराहे से विनोद की पत्नी अनीता एवं उसके प्रेमी किशन मल्लाह उर्फ किशन नरायन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनो ने कबूला कि विनोद की गला दबाकर हत्या करने से पूर्व उसे आगरा स्थित होटल में खाना खिलाया था। खाना खिलाते वक्त विनोद को शराब में नशे की गोली मिलाकर दे दी थी। 

husband killed by wife and her lover in firozabad
अाला कत्‍ल - फोटो : अमर उजाला
विनोद के अचेत होने पर  प्रेमी किशननरायन और उसके चचेरे भाई ने विनोद के हाथ पैर पकड़े और अनीता ने गला दबाकर हत्या कर शव ऑटो में रखकर टूंडला स्थित मोहम्मदाबाद में लाए। टूंडला के मोहम्दाबाद स्थित श्‍मशान घाट की झाड़ियों में प्लास्टिक की पिन्नी बिछाकर शव के टुकड़े बका से किशन ने किए। 

शरीर के टुकड़ों को ऑटो में रख कर रास्ते में फेंकते गए। ताकि कोई शव की शनाख्त न करे। एसपी सिटी राजेश सिंह ने कहा कि ऑटो किशन के चचेरे भाई का था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed