{"_id":"57b8b04b4f1c1b18206eb980","slug":"hit-a-turnaround-with-dividers-school-van-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, तीन बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, तीन बच्चे घायल
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
कालिंदी विहार में नारी निकेतन के पास शनिवार दोपहर 21 से ज्यादा बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकरा गई। बच्चों में चीखपुकार मचने पर राहगीर दौड़ पड़े। वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और स्कूल स्टाफ के लोग पहुंच गए। तीन बच्चे मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इसके बाद सभी दूसरी वैन से घर भेजा। 80 फुटा रोड, कालिंदी विहार स्थित रुचि कान्वेंट स्कूल की वैन में 21 छात्र-छात्राएं और तीन शिक्षिकाएं शाहदरा की ओर जा रही थीं। नारी निकेतन के पास कट पर एक डस्टर निकली। उससे बचने के दौरान वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वैन को पलटा देखकर आसपास के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। उन्होंने आगे का शीशा तोड़कर वैन का गेट खोला। इसके बाद बच्चों को एक-एक करके बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि वैन में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राएं सवार थे। शाहदरा निवासी चालक अजीत सिंह को भी चोट आईं। घटना की जानकारी पर स्कूल स्टाफ के लोग पहुंच गए। तीन छात्रों को चोट आईं। इस पर उन्हें अस्पताल ले गए। वहीं अन्य बच्चों को दूसरी वैन से घर पहुंचवाया।
क्षमता से दो गुने बच्चे, पुलिस बेखबर
स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। आए दिन हादसों के बाद भी पुलिस बेखबर है। वैन चालकों पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
क्षमता से दो गुने बच्चे, पुलिस बेखबर
स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। आए दिन हादसों के बाद भी पुलिस बेखबर है। वैन चालकों पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही है।