{"_id":"56eda41e4f1c1b4c5f8b53cc","slug":"hindu-jagran-manch-halla-bol-in-central-hindi-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्रीय हिंदी संस्थान पर अब भगवा ब्रिगेड का हल्ला बोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्रीय हिंदी संस्थान पर अब भगवा ब्रिगेड का हल्ला बोल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थ्ाान
- फोटो : अमर उजाला आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय हिंदू संस्थान (केएचएस) में बीफ पार्टी के बताए जा रहे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। उन्होंने न केवल पार्टी करने वाले छात्रों के खिलाफ प्रदर्शन किया, बल्कि संस्थान की इंतजामिया पर भी भड़ास निकाली। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इससे और भड़के प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। वे आरोपी छात्रों को तत्काल निष्कासित करने की मांग कर रहे थे।
खंदारी स्थित केएचएस पर शनिवार सुबह साढ़े छह बजे ही प्रदर्शन शुरू हो गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता संस्थान तक जुलूस के रूप में पहुंचे। वे ‘गोहत्यारों को फांसी दो’ जैसे नारे लगाते हुए उन्होंने मुख्य गेट घेर लिया। वे भीतर घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोका। इस पर प्रधर्शनकारियों की उनसे तीखी झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही रजिस्ट्रार चंद्रकांत त्रिपाठी वहां आए। प्रदर्शनकारियों के तेवर तीखे थे। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर के सवाल पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए रात ही कमेटी गठित कर दी गई है। प्रदर्शकारियों ने आरोपी छात्रों को निष्कासित करने, संबंधित देश के दूतावासों से संपर्क कर इन्हें वापस भेजने और एक ऐसी कमेटी बनाने की मांग की है जो संस्थान के अंदर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे। प्रदर्शन में विहिप मुख्य रूप से प्रमेंद्र जैन, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, दिग्विजयनाथ तिवारी, रवि दुबे, राकेश त्यागी, विनोद शर्मा आदि शामिल थे।
विरोध प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रीय गोरक्षा दल के संरक्षक अज्जू चौहान ने कहा कि बीफ पार्टी करने वाले छात्र खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने रजिस्ट्रार को चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। दल के सदस्यों ने केएचएस गेट पर लगभग एक घंटे धरना दिया। इनमें नंद किशोर वाल्मीकि, मुन्ना बजरंगी, नीरज सिकरवार, देव शर्मा, विपिन कुमार प्रजापति, दीपक चाहर आदि शामिल रहे। हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा, उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, कपिल मिश्रा, अमित चौधरी, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ने भी निंदा की है।