{"_id":"5db3f6e28ebc3e01416b4b8a","slug":"hello-gang-online-fraud-on-social-media-by-female-voice-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हैलो गैंग' से सावधान ! लड़की की आवाज में मीठी बातों से लोगों को बना रहे शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'हैलो गैंग' से सावधान ! लड़की की आवाज में मीठी बातों से लोगों को बना रहे शिकार
Sun, 27 Oct 2019 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल साइट्स पर पार्ट टाइम नौकरी का विज्ञापन देकर दो हजार लोगों से एक करोड़ की ठगी करने वाले 'हैलो गैंग' से कई खुलासे हुए हैं। जेल जाने से पूर्व हुई पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया कि पिनाहट, जैतपुर और बाह के बीहड़ के गांवों में अभी तीन और गिरोह सक्रिय हैं। इनमें 50 सदस्य हैं।
ये लोग शादी का झांसा देकर भी ठगी करते हैं। इन गिरोह ने ग्वालियर, भरतपुर और मुरैना में किराए पर मकान ले रखे हैं। सोशल साइट्स पर फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखे हैं। जो शादी के लिए बात करे, उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर तीन से पांच हजार रुपये ठग लेते हैं।
युवती बनकर करते हैं बात
पुलिस ने जेल गए बदमाशों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि गिरोह के सदस्य वायस चेंजर एप से युवती बनकर बात करते हैं। जो युवक शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं, उससे गिरोह का सदस्य युवती बनकर शादी की बात करता है। कांफ्रेसिंग के माध्यम से यह कॉल कराई जाती है।

युवक युवती का मोबाइल नंबर और घर का पता मांगता है, तो उससे कहा जाता है कि पहले रजिस्ट्रेशन कराओ। जैसे ही वो बताए गए खाते में रकम जमा कराता है, उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। ये गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश के लोगों से ठगी करते हैं।
जल्द और कार्रवाई होगी
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि अब तक दो बड़े गिरोह पकड़े गए हैं। जैतपुर, पिनाहट और बाह के 30 गांवों में पुलिस ने लोगों की मीटिंग लेकर कह दिया है कि साइबर अपराधियों का साथ दिया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर ये लोग ठगी के लिए अड्डे बदल रहे हैं। जल्द ही और कार्रवाई होगी।