फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hattya3241

कारोबारी पर छह महीने पहले भी हुआ था जानलेवा हमला 

Mon, 20 Mar 2017 01:07 AM IST
कारोबारी पर छह महीने पहले भी हुआ था जानलेवा हमला 
कारोबारी पर छह महीने पहले भी हुआ था जानलेवा हमला  Updated Mon, 20 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
hattya3241
कारोबारी पर छह महीने पहले भी हुआ था जानलेवा हमला  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी निवासी चांदी पायल कारोबारी रामकुमार अग्रवाल उर्फ रामू पर छह महीने पहले भी हमला बोल गया था। उनके सिर में लोहे की रॉड मारी गई थी। तब उनकी जान बच गई थी। उनको 12 टांके आए थे। मगर, पुलिस से शिकायत नहीं की थी। 
विज्ञापन

परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि रामकुमार छह महीने पहले स्कूटर से घर लौट रहे थे। बल्केश्वर रोड पर उन्हें बाइक सवार हमलावरों ने घेर लिया था। उनके सिर में लोहे की रॉड मार दी थी। वह हमलावरों को नहीं पहचान सके थे। वह कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे। घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की। उनका कहना था कि पुलिस से शिकायत से क्या फायदा होगा। शिकायत करेंगे तो कई सवालों का जवाब देना पड़ेगा। किसने हमला बोला? कोई रंजिश तो नहीं? पुलिस उल्टा उनका ही उत्पीड़न शुरू कर देगी। इस कारण शिकायत करने नहीं गए। हमले के बाद से रामकुमार अपने कर्मचारी युगल के साथ ही दुकान पर जाते थे। शाम को उसी के साथ ही घर लौटते थे। 
विज्ञापन

सराफा बाजार में है भाइयों की दुकान 
चांदी पायल कारोबारी रामकुमार तीन भाई थे। इनमें बड़े भाई राजकुमार उर्फ राजू दुर्गा एन्क्लेव में रहते हैं। उनका किनारी बाजार स्थित ओपी मार्केट में आरके ट्रेडर्स के नाम से कारोबार है। वहीं रामकुमार का चौबेजी का फाटक में ली पायल और सबसे छोटे भाई सोनू उर्फ हरीश का किंग पायल के नाम से कारोबार है। सोनू कमला नगर के ई ब्लाक में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के परिवार में मचा कोहराम 
घटना की जानकारी पर कारोबारी रामकुमार के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी राधा बेसुध हो गईं। वहीं बच्चे कृतिका और कुनाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

बल्केश्वर चौकी के पास से भाग गए हमलावर 
आगरा। न्यू आगरा के कमला नगर में चांदनी चौक रोड पर चांदी पायल कारोबारी रामकुमार अग्रवाल को गोली मारने के बाद बदमाश बल्केश्वर चौकी के पास से होकर भाग निकले। एक राहगीर ने स्कूटर से उनका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। चांदनी चौक रोड पर जिस जगह पर व्यापारी पर हमला बोला गया वहां से बल्केश्वर पुलिस चौकी 200 मीटर की दूरी पर है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने बाइक सवारों का पीछा किया। बदमाश रामबाग की तरफ चले गए। इसके बाद उनका पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी पर अलीगढ़ और फीरोजाबाद रोड पर चेकिंग भी कराई गई, लेकिन हमलावर हाथ नहीं आ सके। 
अस्पताल संचालक की लापरवाही पर हंगामा
कमला नगर के अस्पताल में घायल कारोबारी को नहीं भर्ती करने पर लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था कि अस्पताल संचालक ने गोली का केस बताकर रामकुमार को भर्ती करने से इंकार कर दिया। फर्स्ट एड तक नहीं दिया गया। इस कारण घायल का ज्यादा खून बह गया। बाद में परिवार के लोग उन्हें सिकंदरा स्थित हास्पिटल पर लेकर गए। मगर, यहां भी डाक्टरों ने लापरवाही की। उन्हें भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस पर जीजी अस्पताल में लेकर जहां उनकी मौत हो गई। लोगों ने कमला नगर में हास्पिटल के बाहर हंगामा भी किया। संचालक की लापरवाही के खिलाफ लोग तहरीर देने की बात कर रहे थे।
पुलिस बोली, रंजिश में हुई हत्या 
पुलिस का कहना था कि व्यापारी की हत्या के पीछे रंजिश की आशंका है। हालांकि घरवालों ने रंजिश से इंकार किया है। उनका कहना था कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उन्हें कोई धमकी भी नहीं मिली थी। 

व्यापारियों ने अधिकारियों पर उतारा गुस्सा
जीजी नर्सिंग होम पहुुंचे पुलिस अधिकारियों पर व्यापारियों ने गुस्सा उतारा। इस पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा।


अपराधी जेल में हों या फिर प्रदेश से बाहर 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने एसएसपी से कहा कि घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए। जिस किसी ने घटना की है या तो वह जेल के अंदर हो या फिर वह प्रदेश से बाहर चला जाना चाहिए। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed