{"_id":"591ad4fd4f1c1b7e3cf236bd","slug":"hariyana-police-s-shotout-at-mathura-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का शूटआउट एट मथुरा, मार गिराया बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस का शूटआउट एट मथुरा, मार गिराया बदमाश
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 16 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल की सीआईए ने मंगलवार को मथुरा पुलिस के सहयोग से मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, वहीं पैर में गोली लगने से घायल हुए दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान 10 हजार का इनामी बदमाश अपने एक साथी के साथ भाग निकला। मुठभेड़ में 15 राउंड गोलियां चलीं। जबकि गोली से बर्स्ट कार को बदमाश भगाकर काफी दूर तक ले गए। जिसे बाद में पुलिस ने नंदगांव के मोतीकुंड के पास बरामद किया।
मंगलवार को पलवल पुलिस को सूचना मिली कि गांव चांदहट निवासी इनामी बदमाश जग्गा अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी से होडल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पलवल पुलिस ने होडल सीआईए को अपने क्षेत्र में नाकेबंदी करने के लिए कह दिया। सीआईए पुलिस ने करमन बॉर्डर के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जग्गा को संदेह हो गया और उसने अपनी गाड़ी गढी-लालपुर की ओर मोड़ ली।
इस पर जग्गा का पीछा कर रही पुलिस ने होडल सीआईए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जग्गा का पीछा करते हुए कोसीकलां बठैन गेट पर पहुंच गई। गाड़ी जग्गा चला रहा था। उसने खुद को घिरा देखा तो पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में पलवल व होडल पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाईं। कोसी के बठैंन गेट पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
दोनों तरफ से पहले 10 राउंड गोलियां चली तो आसपास भगदड़ मच गई। गुजर रही एक ग्रामीण महिला रमादेवी कार का शीशा लगने से घायल हो गई। जग्गा के साथी सुधीर व सुखीराम को भी गोली लग गई। तो बदमाश कार लेकर नंदगांव-गिडोह मार्ग पर भाग निकले। यहां भी सीआईए ने पांच राउंड गोलियां दागी। गोली से बदमाशों की कार का पहिया बर्स्ट हो गया। लेकिन, बदमाश बर्स्ट कार भगाते रहे। उधर, जवाबी गोली से सीआईए की स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई।
यह देख बदमाश पुलिस को गांवों की गलियों से चकमा देते हुए नंदगांव इलाके में पहुंच गए। जहां बदमाश सुधीर ने दम तोड़ दिया। इससे नंदगांव के मोती कुंड के पास जंगलों में जग्गा गाड़ी में मृत पड़े साथी सुधीर व घायल सुखीराम को छोड़कर अपने एक अन्य साथी के साथ भाग निकला। उधर, पुलिस ने सुधीर का शव व सुखीराम को बाहर निकाला। कार से मथुरा की फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस पलवल से ही बदमाशों को पीछा कर रही थी। बरसाना के प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान पलवल के गांव मीसा थाना चांदहट निवासी सुधीर पुत्र रमेश के रूप में हुई है। उस पर एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या एवं हत्या के प्रयास के मुकदमे चल रहे हैं। घायल बदमाश कोसी के गांव नवींपुर का सुखीराम पुत्र किशन है। भाग निकला इनामी बदमाश चांदहट का जग्गा है, उस पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 10 हजार रुपये इनाम है। दूसरा पलवल के गांव करीमपुर का हेमू हैं।