{"_id":"291ad257ea1066e3f0eaf23fd3da04eb","slug":"hand-graned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेकिंग के दौरान एसपी सिटी की स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने गैलाना रोड से ग्वालियर के दस्यु रमेश कुशवाहा गैंग के सदस्य संतोष सिकरवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से सेना का हैंड ग्रेनेड, रिवाल्वर व तमंचा बरामद हुआ है। एसपी सिटी ने बताया कि संतोष शाहगंज में हुए भानु भदौरिया हत्याकांड में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आगरा और ग्वालियर में भी हत्या और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। सेना पुलिस के अधिकारी, आईबी, एटीएस समेत कई रक्षा एजेंसियों ने आरोपी से गहन पूछताछ की।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गैलाना रोड पर बाइक से जा रहे संतोष की तलाशी ली तो उसके पास तमंचा मिला। पुलिस को पता चला कि वह ग्वालियर के दस्यु रमेश कुशवाहा गैंग का सदस्य है तो कड़ाई से पूछताछ की। गैलाना रोड स्थित उसके घर की तलाशी के दौरान सेना का एक हैंड ग्रेनेड और रिवाल्वर मिली। ये देख टीम के होश उड़ गए। पूछताछ मेें आरोपी ने बताया कि हैंड ग्रेनेड, रिवाल्वर, तमंचा उसने अतरौली (अलीगढ़) के एक व्यक्ति से एक साल पहले 20 हजार रुपये में खरीदे थे। एसपी सिटी के अनुसार, आरोपी ने सेना का ग्रेनेड कैसे खरीद लिया। इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूर्व में मध्य प्रदेश में सेमी आटोमेटेड राइफल भी बरामद हुई थी। पुलिस टीम में एसआई हुुकुम सिंह, कांस्टेबिल महेश पाठक, मुकेश, श्रीनिवास यादव, नरेंद्र यादव, अवधेश शामिल रहे।
रंजिश के चलते खरीदा ग्रेनेड
संतोष ने पूछताछ में बताया कि गैलाना में उसकी तेज सिंह नामक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही उसने हैंड ग्रेनेड खरीदा था। अवैध असलहा भी वह रंजिश के चलते घर में रखता है।