फिरोजाबाद: मकान के विवाद में 75 साल के दादा की गोली मारकर हत्या, आरोपी नाती फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पौत्रों ने मकान के विवाद में मंगलवार को गोली मारकर दादा की हत्या कर दी। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे की तहरीर पर मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजपाल सिंह चौहान (75) अपने पुत्र ललित के साथ एक मकान में रहते थे। इसी मकान से सटे दूसरी इमारत में बड़े पुत्र स्वर्गीय रशिम के दो पुत्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान राजपाल की पत्नी पदमावती के नाम है।
मकान को लेकर उनके बड़े पुत्र के बेटों और उनमें एक वर्ष से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मृतक के पौत्र राजहेमंत उर्फ मोनू और राज बसंत उर्फ गोपाल मकान नाम कराने का दबाव बना रहे थे। उन्हें डर था कि कहीं दादा दोनों मकान चाचा ललित कुमार के नाम न कर दें।
25 नवंबर को है मृतक की नातिन की शादी
ललित कुमार की बेटी सोना की 25 नवंबर की शादी है। मोनू और गोपाल को लगा कि दादा रिटायरमेंट में मिले रुपये चाचा को शादी में खर्च करने के लिए दे देंगे। आरोप है कि जब राजपाल घर से बैंक के लिए जा रहे थे तो इसी बीच रास्ते में मोनू और गोपाल ने उन पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान राजपाल को तीन गोलियां लग गईं। इससे वे सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पौत्र भाग निकले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल वृद्ध को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के छोटे बेटे ललित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पौत्र राजहेमंत उर्फ मोनू, राज वसंत उर्फ गोपाल, कोशलेंद्र पुत्र अशोक शिशोदिया, रजनी पत्नी राजवसंत और राज मयंका पत्नी अरुण शिशौदिया शामिल हैं। पुलिस ने रजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।