फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Driver surrounded and beaten; extortion alleged; video goes viral

Deoria News: चालक को घेरकर पीटा, रंगदारी मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Mon, 26 Oct 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Driver surrounded and beaten; extortion alleged; video goes viral
बैतालपुर। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में एक चालक को घेरकर छह से सात युवकों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने मारपीट का वीडियो बनाकर खुद ही वायरल किया है। करीब एक सप्ताह पुरानी घटना को लेकर पीड़ित के मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक रजनीश कुमार पटेल के अनुसार, गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी रामनिवास यादव उनके यहां गाड़ी का चालक है। 15 अक्तूबर को वह वाहन लेकर सकरापार खुर्द के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसे रोककर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में कई युवक चालक को पीटते दिख रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। प्रबंधक ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी प्रधान ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने और वीडियो की प्रमाणिकता जांचने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed