{"_id":"5fc24f718ebc3e9bd760dc2b","slug":"grandson-arrested-for-killing-75-year-old-grandfather-for-money-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक हत्याकांड: रुपयों की खातिर की थी दादा की हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक हत्याकांड: रुपयों की खातिर की थी दादा की हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2020 06:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में संपत्ति के विवाद में 75 साल के दादा की हत्या के आरोपी पौत्रों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दादा ने जमीन बेचकर पोती की शादी कर दी थी। दोनों पौत्र इसी बात से नाराज थे और उन्होंने गोली मारकर दादा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि 24 नवंबर को प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजपाल सिंह चौहान (75) की हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे बेटे ललित कुमार ने अपने भतीजे राज बसंत उर्फ गोपाल और राज हेमंत उर्फ मोनू समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।
संबंधित खबर- फिरोजाबाद: मकान के विवाद में 75 साल के दादा की गोली मारकर हत्या, आरोपी नाती फरार
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण ने बताया कि क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह खनेड़ा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अंजीश कुमार, उप निरीक्षक नितिन कुमार त्यागी के साथ शनिवार सुबह बोझिया कट के समीप एनएच-2 से हत्या में वांछित मुख्य आरोपी राज बसंत उर्फ गोपाल और राज हेमंत उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया।

दादा ने नहीं दिए थे रुपये
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी राज बसंत और राज हेमंत राजपाल के बड़े बेटे रश्मि कुमार के पुत्र हैं। आरोपियों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। दोनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। राजपाल सिंह ने 20 लाख रुपये में जमीन बेची थी और सारे रुपये छोटे बेटे की बेटी की शादी में लगा रहे थे। जब आरोपियों ने कुछ रुपये मांगे तो उन्हें दुत्कार दिया।
इसी बात दोनों नाराज थे और उन्होंने दादा राजपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी राज बसंत उर्फ गोपाल और राज हेमंत उर्फ मोनू को हत्या में प्रयुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।