{"_id":"5717e4ac4f1c1b61428b4d33","slug":"gold-loan-taken-on-fake-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने पर ले लिया लाखोें का असली लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोने पर ले लिया लाखोें का असली लोन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
आईसीआईसीआई बैंक की संजय प्लेस स्थित शाखा में गोल्ड लोन का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां नकली और मिलावटी सोने पर लाखों का लोन ले लिया गया। बैंक के आडिट में इसका खुलासा हुआ। पता चला कि गोल्ड वैल्यूअर ने नकली सोने को असली बताकर रिपोर्ट दी। इस पर पूरा खेल हो गया। यह भी जानकारी मिली कि इस तरह लोन दिलाने का खेल संगठित गिरोह कर रहा है।
बैंक के क्लस्टर मैनेजर अभय कुमार शुक्ला ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसमें नामजद आरोपी कश्मीरी बाजार के वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, श्रीनगर कालोनी एत्माद्दौला के पंकज कुमार व समोध कुमार, प्रकाश नगर नुनिहाई के लकी कुशवाहा, प्रकाश नगर ओमनगर गोगाजी के करतार सिंह, नुनिहाई की विमलेश, मनोहरपुर रहनकला दलेल नगर के भूरी सिंह, कुबेरपुर के फिरोज, श्रीनगर कालोनी नरायच की शालू शर्मा, छलेसर चौगान की ऊषा कुमारी, चंदामी प्रकाश नगर कुबेरपुर की मुन्नी शर्मा, रेलवे कालोनी टूंडला के नीरज कुमार, कच्चा टूंडला के नीरज कुमार और न्यू स्टेशन कालोनी के नीरज हैं।
इनके अलावा गोल्ड वैल्यूअर सुनील कुमार वर्मा हैं। इन लोगों ने पौने दो से पौने तीन लाख तक के लोन लिए हैं। सभी की रकम जोड़ने पर कुल लोन 25 लाख से अधिक बताया गया है। इससे पहले शहर में वाहन लोन का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। इसमें फर्जी कागजातों के आधार पर करोड़ों का लोन लिया गया था। इसकी वसूली न होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।