{"_id":"57e6d7834f1c1b3276a8372c","slug":"girl-student-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के बाहर छात्रा के कपड़े फाड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज के बाहर छात्रा के कपड़े फाड़े
कालेज के बाहर छात्रा के कपड़े फाड़े
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदारी स्थित एक डिग्री कालेज के बाहर शनिवार दोपहर को कार सवार युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। उसको कार में खींचने का प्रयास किया। विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। छात्रा ने थाना हरीपर्वत में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने खंदारी स्थित कालेज में एमकाम का फार्म भरा है। दोपहर में वह कालेज में कट आफ लिस्ट देखने आई थी। दो बजे वह कालेज के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि कार सवार कुछ युवक उसे घूरने लगे। इसके बाद इशारा करके अपने पास बुलाने लगे। छात्रा उनके पास नहीं गई। इस पर वह उसकी तरफ कार से आ गए। युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। कार में खींचने का भी प्रयास किया। वह चीखने लगी तो एक युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। यह देखकर कालेज के पास खड़े अन्य छात्र छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद आरोपी युवक भाग गए। घटना के बाद पीड़िता बेहोश होेकर गिर पड़ी। छात्राएं उसे किसी तरह होश में लाईं। पीड़िता ने थाना हरीपर्वत पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा ने सुमित दिवाकर, शेरू कुरैशी और गौरव चाहर के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक खंदारी क्षेत्र के रहने वाले हैं। कालेज में पढ़ते हैं या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा का कहना है कि आरोपी कालेज के छात्र हैं। वह कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुके हैं।
पुलिस घटना को मानती रही संदिग्ध
पीड़ित छात्रा जब थाने पर आई तो पुलिस घटना को संदिग्ध मानती रही। पुलिस का तर्क था कि मौके पर जाकर पता किया तो किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की। मगर, बाद में अधिकारियों के संज्ञान में मामला जाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
कागजों मेें कालेजों के बाहर पुलिस
शहर में गर्ल्स स्कूल और कालेज के बाहर शोहदों का जमघट लगा रहता है। इसके बावजूद पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं है। अधिकारियों के सुरक्षा के दावे भी कागजी साबित हो रहे हैं। अग्नि मोबाइल का भी कहीं कोई पता नहीं। घटना होने पर पुलिस शोहदों को पकड़ने की खानापूर्ति कर देती है।
सहम गईं कालेज की छात्राएं
कालेज के बाहर हुई घटना से अन्य छात्राएं सहम गई हैं। पुलिस ही नहीं, कालेज प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते हैं। बाहरी छात्र आकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं।