{"_id":"599c46b14f1c1b1c2c8b4859","slug":"girl-sexually-abused-by-teacher-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद मांगने गई थी छात्रा, शिक्षक ने कर दी ये हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद मांगने गई थी छात्रा, शिक्षक ने कर दी ये हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला सिढ़पुरा (एटा)
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के सिढ़पुरा के एक स्कूल में शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया। शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं शिकायत करने पर उसके भाई की पिटाई भी कर दी। बात की जानकारी पुलिस को हुई तो शिक्षक को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद पुलिस ने शिक्षक को रिहा कर दिया।
बताया गया है कि छात्रा को शिक्षक से कुछ काम था। शिक्षक विद्यालय के लिपिक के कक्ष में बैठा हुआ था। आरोप है कि छात्रा जब वहां गई, तो शिक्षक ने मौके का फायदा उठाकर उससे अश्लील हरकत कर दी। हरकतों का विरोध करने पर शिक्षक ने छात्रों को धमकाया। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। जब उसका भाई विद्यालय पहुंचा, तो शिक्षक ने उसे पीट दिया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन शिक्षक ने अपनी गलती के लिए क्षमा याचना की। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने शिक्षक को रिहा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्षों में लिखित समझौते के बाद शिक्षक को रिहा कर दिया।