फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl sexually abused by teacher in etah

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने किया छात्रा का यौन शोषण

Fri, 18 Oct 2019 10:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Oct 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
girl sexually abused by teacher in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
गुरु-शिष्य का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हुआ है। एटा में एक छात्रा को कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने अपने जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने दबाव बनाया तो शिक्षक शादी से मुकर गया। पीड़िता की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


थाना बागवाला में एक छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसने बताया कि वो करतला स्थित एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक ने पहले अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन


छात्रा ने शिक्षक से शादी करने की बात कही तो वो टाल-मटोल करने लगा। जब शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। इस पर छात्रों ने शिक्षक की करतूत के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजन सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैनपुरीः देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, ससुरालीजनों ने नहीं दिया पीड़िता का साथ

शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

गुरुवार को पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ थाना बागवाला पहुंची। उसने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा की ओर से ट्यूटर शिक्षक हरिनंदन को नामजद किया है। आरोप लगाया कि शिक्षक ने एक वर्ष तक छात्रा का शारीरिक शोषण किया। शिक्षक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed