{"_id":"5898ad054f1c1b90523788e6","slug":"girl-friend-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका की नाक चबाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवफाई से आहत प्रेमी ने प्रेमिका की नाक चबाई

Updated Tue, 07 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट के एक गांव में अपनी विवाहिता प्रेमिका से धोखा खाए एक प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी। प्रेमिका ने जब थाना पिनाहट में मामले की शिकायत की तो बौखलाए प्रेमी ने अगले दिन उसकी नाक चबाकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव खेरिया निवासी एक युवक के गांव की ही एक विवाहिता युवती से सालों से प्रेम संबंध चले आ रहे थे। बाद में विवाहिता के गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर युवक ने विवाहिता की पिटाई कर दी। इस पर विवाहिता ने युवक के खिलाफ थाने में जाकर छेड़खानी और पिटाई करने की शिकायत कर दी। इससे बौखलाए युवक ने रविवार देरशाम विवाहिता के घर में घुसकर अपने दांतों से उसकी नाक चबा ली। खून से लथपथ विवाहिता की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो युवक भाग गया। परिवारीजन उसे लेकर थाना पिनाहट पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। हरकत में आई पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।