फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl consume poison after eve teasing in etah

मनचले की हरकत से परेशान छात्रा ने खाया जहर

Mon, 01 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 01 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
girl consume poison after eve teasing in etah
जहर
मनचले की हरकत से परेशान होकर एक छात्रा ने जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर छात्रा को निकाला और  जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है। उसके पिता ने रविवार सुबह एसएसपी से मिलकर तहरीर दी, लेकिन देर रात तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


पीपल अड्डा निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने पिछले साल हाईस्कूल पास किया है। इलाके का एक युवक उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। परेशान होकर बेटी को पहले रिश्तेदारी में आगरा और फिर अलीगढ़ भेजा तो मनचला वहां भी पहुंच गया। आरोप है कि शनिवार शाम एक शादी समारोह मे युवक ने उन्हें गालियां दीं और बेटी को फोन पर पिता के साथ मिलने आने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पिता ने फोन कर पुलिस बुलाई, लेकिन मनचला फरार हो चुका था। मनचला उसके छोटे बच्चों को रास्ते में घेर कर बड़ी बेटी को मिलने नहीं भेजने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि मनचले की करतूतों से परेशान होकर रविवार शाम छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीली वस्तु खा ली। पुलिस ने कमरा तोड़ कर छात्रा को जिला अस्पताल इमरजेेंसी में में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर देता था धमकी 

girl consume poison after eve teasing in etah
लड़की के पिता का आरोप है कि मनचले ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए सदर विधायक का करीबी होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं करवा पाने की धमकी दी।  आरोप यह भी है कि रविवार सुबह एसएसपी से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि त्रिवेंद्र राजपूत उर्फ माफिया निवासी लोधीपुरम पीपल अड्डा कोतवाली नगर आए दिन बेटी के साथ अभद्रता कर एक साल से पीछा कर रहा है। आरोप है कि मोबाइल पर कॉल कर बेटों को उठवाने की धमकी देने के साथ बेटी को अकेले में मिलने बुलाने के लिए मजबूर कर रहा है। इसी से परेशान छात्रा ने रविवार शाम जहर खाकर जान देने की कोशिश की। 

खास बात यह है कि आरोपी युवक अपनी एफबी आईडी पर नाम के पीछे माफिया लिख रखा है। सीओ सदर एमपी सलोनियां का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं दोनों विधायकों ने युवक से किसी प्रकार के संबंध होने से इनकार कर दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed