{"_id":"c7e988109bc16132eec41392129aece7","slug":"gasoline-climbed-on-the-wagon-man-burnt-alive-by-ohe-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेट्रोल वैगन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन से जिंदा जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल वैगन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन से जिंदा जला
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-टूंडला रेल लाइन पर नाला बुढ़ान सैय्यद स्थित सिटी स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार रात को खड़ी पेट्रोल वैगन पर चढ़ा युवक ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन से चिपककर जिंदा जल गया।
युवक के शरीर से लपटें और लाइन से चिंगारी निकलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पेट्रोल बैगन में आग लगने की आशंका पर दहशत में आए लोग घरों से निकल आए। सूचना पर हरीपर्वत पुलिस, जीआरपी और फायरब्रिगेड भी आ गई। आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
रघुनाथ टाकीज के पास नाला बुढ़ान सैय्यद पर सिटी स्टेशन का आउटर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात तकरीबन 8:30 बजे एक पेट्रोल वैगन खड़ा हुआ था। तभी 30 वर्षीय एक युवक आया और वह वैगन के टैंकर की सीढ़ियों के सहारे ऊपर चढ़ गया। वह ओएचई लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
चिंगारी निकलने के बाद युवक के शरीर से लपटें उठने लगीं। लाइन से चिंगारी निकलने से तेज आवाज हुई। इससे आसपास के लोग घरों से निकल आए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, 30 मिनट तक युवक के शरीर से लपटें उठती रहीं, लेकिन कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं कर सका।
पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसओ हरीपर्वत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना से रेलवे ट्रैक भी बाधित हो गया। कुछ लोगों ने बताया कि युवक टैंकर से ऊपर चढ़कर लाइन पार जा रहा था।
..तो बड़ी होती घटना
पेट्रोल वैगन में आग लगने की आशंका पर आसपास के घरों से लोग निकल आए। लोगों का कहना था कि गनीमत रही कि आग नहीं फैली।