फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster will be applied on accused of oil theft from mathura refinery

सौ करोड़ की तेल चोरीः मनोज गोयल और 12 गुर्गों पर लगेगा गैंगेस्टर

Tue, 22 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 22 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
gangster will be applied on accused of oil theft from mathura refinery
मनोज का पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
आगरा के तेल माफिया मनोज गोयल और उसके 12 गुर्गों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने मनोज पर एनएसए के लिए भी फाइल बना दी है। डीएम के समक्ष भी पेश कर दी गई है। वहीं फरार अभियुक्तों की भी धरपकड़ शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


मथुरा की इंडियन ऑयल रिफाइनरी से जालंधर को जाने वाली पाइप लाइन में सेंधमारी करके 100 करोड़ का तेल चोरी किया गया था। 16 फरवरी को पुलिस ने इसका खुलासा किया था। मौके से ही खाली टैंकर भी बरामद हुए थे। तेल चोरी के इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड आगरा निवासी मनोज गोयल है। 
विज्ञापन


मनोज गोयल ने चोरी के तेल को अपने पेट्रोल पंपों से भी बेचा था। पुलिस ने इस मामले में मनोज गोयल समेत 20 लोगों को अभियुक्त बनाया था। इनमें से मनोज समेत पांच जेल में बंद हैं जबकि बाकी अभी तक फरार हैं। फरार अभियुक्तों में चार तो फरीदाबाद के ही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने जुलाई में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। अब पुलिस मनोज गोयल और उसके तेरह साथियों पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। मनोज गोयल पर एनएसए के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास पहुंच गई है।  

इन पर लगेगी गैंगेस्टर

- मनोज गोयल निवासी नेहरू नगर हरीपर्वत आगरा (जेल में)
- रामहरि जाट निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)
- रवि चौधरी उर्फ रविंद्र निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)
- कुलदीप पाठक निवासी परसौतीगढ़ी सुरीर (जेल में)
- तरविंदरजीत सिंह उर्फ मिन्नी सरदार निवासी 45 बी खंदारी रोड हरीपर्वत, आगरा (जेल में)
- सुरेश ठाकुर (पूर्व प्रधान) निवासी जैंत वृंदावन (फरार)
- कृष्णा निवासी चंदनवन हाईवे (फरार)
- देवू जाट उर्फ देवेंद्र निवासी टाउनशिप (फरार)
- गोपाल शर्मा निवासी अयेरा राया (फरार)
- विष्णु निवासी चंदनवन हाईवे (फरार)
- रोहित उर्फ छोटू निवासी आगरा (फरार)
- रवि उर्फ विद्दी निवासी अरुआ, थाना छायसा फरीदाबाद (फरार)
- गैमा निवासी अरुआ, थाना छायसा फरीदाबाद (फरार)

इस पर लग चुकी है एनएसए

- रामहरि पुत्र रामखिलाड़ी जाट निवासी भंकरपुर बसैला राया (जेल में)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed