फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gamblers assault, firing

मुखबिरी के शक में जुआरियोें में मारपीट, फायरिंग

Thu, 18 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
gamblers assault, firing
सदर के नगला पद्मा में पुलिस से मुखबिरी के शक में बुधवार को जुआरी आपस में भिड़ गए। उनमें मारपीट और फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फायरिंग नहीं की गई थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने मंगलवार रात को नगला पद्मा में दबिश देकर चार जुआरी पकड़े थे। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। बताया गया है कि क्षेत्र में एक और व्यक्ति जुआ कराता है। जमानत मिलने के बाद आरोपी जब उसके घर पहुंचे तो उन्होंने उक्त व्यक्ति पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक जताया। इस पर आपस में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। लोगों ने बताया कि जुआरियों ने अपने साथियों को बुला लिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। हालांकि पुलिस ने बाद में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में भूरा और अतर सिंह हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed