{"_id":"581104354f1c1bcd75bc42fb","slug":"fsda-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोआ मंडी में छापा, डलिया छोड़ भागे विक्रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोआ मंडी में छापा, डलिया छोड़ भागे विक्रेता

Updated Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
नकली देशी घी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने जनपद भर में बुधवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। हालत ये कि खोआ की डलिया तो कोई दूध का टंकी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। टीम ने कुल मिलाकर 21 स्थानों पर सर्वे कर सैंपल जुटाए। सर्वाधिक खोआ मंडी बालूगंज से आठ सैंपल लिए। खोआ के अलावा इसमें दूध, बूंदी, खीरमोहन, सोन पपड़ी, मिल्क केक, घी, लड्डू रहे। खोआ मंडी में दुर्गंध आने पर एक क्विंटल खोआ को मौके पर ही नष्ट कराया गया। यह छापेमारी त्योहार के अवसर पर बनने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतों के मद्देनजर की गई।
एफएसडीए की आठ टीम सुबह से ही जनपद भर में छापेमारी के लिए निकलीं। एक टीम जैसे ही खोआ मंडी, बालूंगज पहुंची। उसे देखकर यहां हड़कंप मच गया। कई विक्रेता गाड़ी में रखी खोआ की डलिया उतारने ही नहीं पहुंचे। बाद में संबंधित व्यापारी डरते-डरते पहुंचे। टीम यहां पूरे दिन रही। छापे के डर से मंडी लगभग खाली हो गई और विक्रेता तो रास्ते से ही लौट गए। कई स्थान पर दूधिया दूध की टंकी छोड़ कर भाग गए। अधिकांश खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें लाने वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि हर तहसील में तीन टीम सक्रिय हैं। 21 सर्वे किए हैं, आठ सैंपल जांच को भेजे गए हैं। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा भी रहे।
विज्ञापन
खाद्य कारोबारी नमूना संग्रह स्थान खाद्य सामग्री
भूपेंद्र डेयरी (धौलपुर) टैंकर खंदौली दूध
रामअवतार छलेसर मिल्क केक
राधाचरण मुढ़ी चौराहा दूध
लायक सिंह शाहदरा चुंगी बूंदी लड्डू
आशीष कक्कड़ अछनेरा घी
गौरव फतेहपुर सीकरी घी
सैंया चौराहा पान मसाला
मिलन डेरी खेरागढ़ दूध
राजेंद्र सिंह शमसाबाद रोड खोआ
मुन्नालाल शमसाबाद रोड खोआ
बसंत सिंह शमसाबाद रोड खोआ
सौरभ गुप्ता फतेहाबाद बर्फी
दीपक गुप्ता फतेहाबाद बर्फी
राजेंद्र सिंह फतेहाबाद बर्फी
शिवशंकर स्वीट्स टेढ़ी बगिया खीर मोहन
सियाराम खोआ मंडी खोआ
केसी मावा एंड डेरी खोआ मंडी खोआ
हरिओम शमसाबाद रोड खोआ
रमेश शमसाबाद खोआ
जयश्रीराम स्वीटस हाउस बसई खुर्द सोन पपड़ी
सरसों के तेल के सैंपल फेल, सेहत के लिए असुरक्षित बताया
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने पिछली 17 सितंबर को आगरा एग्रो आयल एलएलपी, जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया पर छापा मारा था। यहां से 7.50 टन मिलावटी तेल जब्त किया था। इसे पाम आयल मिला कर तैयार किया जा रहा था। यहां से जुटाए आठ में से सात सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। यह फेल पाए गए और सेहत के लिए हानिकारक बताए गए हैं। इसमें सात की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसे सेहत के लिए असुरक्षित बताया गया है।
जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि रिपोर्ट में सरसों का तेल नहीं था, इसमें पाम-धान की भुसी बटर यलो कलर भी मिला हुआ था, जो शरीर के लिए नुकसानदेह है। प्रतिष्ठान के स्वामी ओल्ड विजय नगर निवासी सिलाची अग्रवाल हैं। इन पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।