फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing on opposing for crackers in mainpuri

मैनपुरी में आतिशबाजी के विरोध पर चलीं गोलियां, एक युवक घायल

Wed, 18 Oct 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला किशनी (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला किशनी (मैनपुरी) Updated Wed, 18 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
firing on opposing for crackers in mainpuri
demo pic
मैनपुरी के किशनी में पटाखे चलाने से मना करने पर नाराज आरोपी ने परिवारीजनों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन


वहीं मारपीट में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव बरुआहार निवासी भानू प्रताप के घर के बाहर मंगलवार को गांव का नीरज पटाखे चला रहा था। भानू प्रताप ने उससे मना किया , ल्किन वह नहीं माना। तभी अचानक आतिशबाजी की चिंगारी से भानुप्रताप के घर में रखी फूस में आग लग गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में नीरज वहां से चला गया और परिवारीजनों को साथ ले आया। आते ही आरोपी नीरज, प्रदीप, संजीव, गौरव यदुवीर उर्फ सैंपी, जदुवीर ने लाठी डंडा, कुल्हाड़ी से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी लगातार फायरिंग भी करते रहे। 

बीच बचाव करने आए सुखविलास गोली लगने से घायल हो गए। वहीं मारपीट से कांती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों को सैफई रेफर किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed