फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in flat, one injured

फ्लैट में चली गोलियां, ठेकेदार घायल

Tue, 26 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
firing in flat, one injured
फायर‌िंग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार स्थित महाजन प्लाजा के फ्लैट नंबर चार में सोमवार शाम चार बजे पीडब्ल्यूडी ठेेकेदार दीपू यादव गोली लगने से घायल हो गए। फ्लैट में चार गोलियां चलीं। आवाज सुनकर प्लाजा मेें मौजूद लोग पहुंच गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस ने फ्लैट से एक युवती को पकड़ लिया, जबकि एक युवक और एक अन्य युवती भाग गए।
विज्ञापन

सेक्टर चार में हिंदूवादी नेता सुनील पाराशर का महाजन प्लाजा है। इसके भूतल पर पार्किंग है, जबकि प्रथम मंजिल पर दुकानें हैं। दूसरे तल पर फ्लैट हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लैट नंबर चार में दोपहर तीन बजे एक युवक आया। कुछ देर बाद आटो से दो युवती भी आईं। वह सीधे फ्लैट में चली गईं। बटेश्वर निवासी दीपू यादव शाम तकरीबन चार बजे आए। उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को पास ही खड़ा किया। उनका चालक अनिल गाड़ी में ही बैठा रहा, जबकि वह फ्लैट में चले गए। अचानक फ्लैट मेें गोलियां चलने की आवाज आईं। इस पर हड़कंप मच गया। एक युवती और युवक भाग गए, जबकि एक युवती को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव, इंस्पेक्टर जगदीशपुरा पहुंच गए। सीओ के मुताबिक, युवती ने अपना नाम इंदु निवासी बसई बताया, जबकि फरार युवती पुरानी मंडी की रिया है। इंदु ने बताया कि दीपू का किसी बात को लेकर युवक से झगड़ा हो गया। दीपू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार फायर किए। दो गोली छत, तीसरी दीवार और एक दीपू के सिर में लगी। इससे वह गिर पड़ा। सीओ का कहना है कि युवती की बातों में संदेह लग रहा है। रिया की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं चालक से पूछताछ की गई। ठेकेदार की हालत गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कई दिन से आ रहे थे लोग
फ्लैट चार महीने पहले एक युवक को किराये पर दिया गया था। इसमें काफी समय से युवक और युवतियों को आते-जाते देखा जा रहा था। चौकीदार ने इसकी जानकारी सुनील पाराशर को भी दी थी। तब उन्होंने फ्लैट को खाली करा लिया। मगर, युवक ने चाबी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में जाने की कहकर निकला
दीपू घर से सुबह रिश्तेदार के यहां शादी में जाने की कहकर निकला था। मगर, वह आवास विकास कालोनी क्यों गया? यह सवाल बना हुआ है। इसके बारे में पुलिस पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed