फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire in shoes factory of khataina

खतैना में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sun, 22 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 22 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
fire in shoes factory of khataina
आग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 खतैना स्थित जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात तकरीबन दो बजे भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए। सूचना पर आईं तकरीबन सात दमकलों ने चार घंटे में आग बुझाई। एक मकान में दरार भी आ गई। फायर स्टेशन आफिसर का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। खतैना में रफी अहमद की तीन मंजिला भवन में जूता फैक्ट्री है। रात तकरीबन दो बजे फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखकर रफी को जानकारी दी। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास किए। आसपास के घरों में आग फैलने की आशंका पर लोगों ने सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना पर आधा घंटे बाद दमकल पहुंच गई। मगर, फैक्ट्री घनी आबादी में होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। 500 मीटर तक हौज पाइप से पानी पहुंचाया गया। शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे आग बुझाई जा सकी। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फायरब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक, फैक्ट्री में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed