{"_id":"5ca6009cbdec2214216cd6ca","slug":"farmer-murdered-in-kasganj-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: धारदार हथियार के प्रहार से किसान की हत्या, घेर में खून से लथपथ मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज: धारदार हथियार के प्रहार से किसान की हत्या, घेर में खून से लथपथ मिली लाश
Thu, 04 Apr 2019 06:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के गांव नाथपुर में एक किसान की धारदार हथियार के प्रहार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुधवार की रात वारदात को अंजाम दिया, जब किसान अपने घेर में सो रहा था। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त कर ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
थाना सिढ़पुरा के गांव नाथपुर निवासी अजय सिंह उर्फ मुन्ना लाल पुत्र अनूप सिंह घर के घेर में सो रहे थे। देर रात हत्यारों ने धारदार हथियार के प्रहार से किसान को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की जानकारी परिजनों को उस समय हुई जब मृतक की पत्नी शीला देवी चाय लेकर पहुंची।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया जाम लगाने का प्रयास
घेर का दरवाजा खुला हुआ था और अजय सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। यह देखकर पत्नी चीखती हुई घर की ओर भागी। अजय सिंह की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजकुमार मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सुबह लगभग 10 बजे ग्रामीणों के मृतक के परिजन मुआवजा और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए।
ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा तो वे मृतक का शव लेकर जाम लगाने के लिए सड़क की ओर बढ़े। इस बीच एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम घटना के खुलासे में लगा दी गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।