{"_id":"5fe180ae3c4e1a1c591d21a2","slug":"farmer-found-hanging-from-tree-on-farm-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: खेत में पेड़ से लटका मिला 65 साल के किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: खेत में पेड़ से लटका मिला 65 साल के किसान का शव, हत्या का आरोप
Tue, 22 Dec 2020 10:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग किसान का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव पेड़ से नहीं उतारने दिया। काफी देर हंगामा होता रहा। परिजन हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे। एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद शव को पेड़ से उतार कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
गांव अकबर गढ़ी निवासी डालचंद (65 वर्ष) का शव खेत से पेड़ से लटका हुआ मिला। मंगलवार को सुबह डालचंद का पुत्र कुलदीप जब खेत पर गया तो पिता को पेड़ पर लटका हुआ देख, उसकी चीख निकल गई। वह चीखता हुआ गांव की ओर भागा। किसान का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
आगरा बैंक डकैती: लुटेरों ने पहले की रिहर्सल...फिर डाला डाका, बोरियों में भरकर ले गए थे रुपये
विज्ञापन
डालचंद का शव साफी से बने फंदे के सहारे पेड़ पर लटका था। परिजनों ने पुलिस को शव को पेड़ से नहीं उतारने दिया। काफी देर तक वे हंगामा करते रहे। एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, सीओ आरती सिंह, राया थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
परिजनों ने बताया कि डालचंद गोवंश से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। सुबह छह बजे जब कुलदीप खेत पर गया तो पिता को पेड़ पर लटका देख घबरा गया। डालचंद के पुत्र कुलदीप सिंह और नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि किसी ने उनके पिता की हत्या की है। इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।