फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Far from revealing, police did not even have a clue

खुलासा करना तो दूर, सुराग तक नहीं लगा पाई पुलिस

Tue, 18 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Far from revealing, police did not even have a clue
तीनों सनसनीखेज वारदात में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली - फोटो : Demo Pic
 दस घंटे में तीन बड़ी वारदात। सोमवार को शहर में सनसनी रही। उम्मीद थी पुलिस इनके खुलासे में जी जान लगा देगी। 24 घंटों में एक न एक केस तो खुल ही जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। खुलासा तो दूर ठोस सुराग तक नहीं लगा पाई पुलिस। हैरानी की बात यह रही कि इस नाकामी पर सिपाही तक के खिलाफ एक्शन लेना जरूरी नहीं समझा अफसरों ने।
विज्ञापन


20 लाख की लूट में कोई सुराग नहीं
लूट का शिकार कर्मचारियों से फिर की गई पूछताछ
आगरा। कैश पिकअप कंपनी राइटर सेफ गार्ड के दो कर्मचारियों से सोमवार दोपहर ओमेक्स मॉल के पीछे 20 लाख कैश लूट लिए जाने के मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने यतेंद्र और राममूर्ति से कई घंटे पूछताछ की। इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई कि वारदात के समय राममूर्ति बाइक पर अकेला ही जा रहा था। जबकि एफआईआर में दोनों साथ बताए गए थे। इसके चलते पुलिस दोनों कर्मचारियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी देख रही है। इससे कुछ सुराग मिलने की उम्मीद        है। वारदात केबाद बताया गया था कि यतेंद्र बाइक चला रहा था। उसी की पीठ पर बंधे पिट्ठू बैग में कैश था। राम मूर्ति पीछे बैठा था। बदमाशों ने धक्का देकर बाइक गिराई। राममूर्ति से बैग छीना और भाग गए। यतींद्र ने कंट्रोल रूम फोन मिलाया। लेकिन पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो अलग अलग कहानी बताई। यतींद्र बोला, बैग राममूर्ति की पीठ पर था। राममूर्ति बोला, बैग बाइक पर लटका था । इसके बाद कुबूल लिया कि राम मूर्ति अकेला था। लूटा गया कैश कभी 20 लाख बताया तो कभी 14 लाख। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। अभी कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


कमला नगर में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
सराफ को सात गोली मारकर लूटा गया था बैग
आगरा। कमला नगर के मुख्य बाजार में गंगा ज्वेलर्स के मालिक प्रमोद जिंदल के बेटे दुमुल जिंदल को सात गोलियां मारकर बैग लूट लिए जाने के मामले में भी पुलिस खाली हाथ है। सोमवार की रात करीब 11 बजे हुई वारदात की रिपोर्ट प्रमोद जिंदल ने दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि बैग में 3.5 से पांच लाख कैश और 50 ग्राम सोना     था । पुलिस ने पूरे बाजार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है। इसमें बदमाश नजर नहीं आ रहे हैं। दरअसल, वारदात देर रात हुई। तब तक एक दो को छोड़कर सबी दुकानें बंद हो चुकी थीं। दुकानदार कैमरे भी बंद करके जाते हैं। इसके चलते बाइकर्स गैंग कैमरों में कैद नहीं हो पाया। पुलिस का अनुमान है कि गोलियां रिवाल्वर से चलाई गई हैं, तमंचे से नहीं। दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ आठ -दस फायर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.75 लाख की लूट में भी हाथ खाली
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा के पीछे जन लक्ष्मी फाइनेंस कंपनी के कलैक्शन कर्मचारी प्रदीप और लवलेश से सोमवार दोपहर की गई 2.75 लाख की लूट में पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ की है। इनसे कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जेल से हाल ही छूटे लुटेरों के घर भी दबिश दी गई है। इसका भी कुछ नतीजा नहीं निकला है। बाइकर्स गैंग ने  प्रदीप और लवलेश की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था। प्रदीप ने विरोध किया तो उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया था। इसके बाद 2.75 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर ले गए। कर्मचारी बमरौली कटारा से कैश लेकर आ रहे थे। इस तरीके से वारदात लंबे समय बाद हुई है। बाइकर्स गैंग ने मिर्च पाउडर का इस्तेमाल पिछले छह महीनों में पहली बार किया है। इसके चलते पुलिस को शक है कि घटना में कोई नया गिरोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed