{"_id":"95a0fa51705226df621b611c9cf4ab1f","slug":"fansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने बुधवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे वकीलों और साथी कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एसएन इमरजेंसी भेजा।
संजय पांडे कलेक्ट्रेट में एसीएम अरुण कुमार के अर्दली के रूप में तैनात था। पिछले दिनों उसने एसीएम से कलेक्ट्रेट परिसर और बाद में उनके आवास पर जाकर अभद्रता कर दी थी। अन्य अधिकारियों के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले किया था। तब उसके परिवारवालों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, तो अधिकारियों ने उसे छुड़वा दिया। बाद में उसे निलंबित कर दिया गया था। परिवारवाले इलाज कराने के लिए उसे गांव ले गए थे। कुछ दिन पहले वह लौटा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुधवार दोपहर तकरीबन एक बजे उसने कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। ये देख पत्नी ने शोर मचा दिया। वहां मौजूद अधिवक्ता और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारा।