फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   famous brand manufactures shoes factory raided

नामचीन ब्रांड के नकली जूते बनाती फैक्ट्री पर छापा

Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
famous brand manufactures shoes factory raided
हींग की मंडी में बड़े पैमाने पर बिक रहे नामचीन कंपनियों की मुहर वाले नकली मैटेरियल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जूते बनाने वाली कंपनी वुडलैंड के नाम पर शहर में सेक्टर चार-872, आवास विकास कालोनी में नकली जूते बनाए जाने की सूचना पर कंपनी अधिकारियों ने सोमवार को छापा मारा और कंपनी के लोगो समेत मुहर लगे जूतों के सबूत इकट्ठा किए। 
विज्ञापन

कालोनी स्थित स्टाइल आफ मेट्रो ओवरसीज में वुडलैंड शूज बनाने वाली कंपनी एयरो क्लब ने छापा मारा। यहां बड़ी संख्या में वुडलैंड के नाम से जूते बनाए जा रहे थे, जबकि कंपनी ने कोई करार नहीं किया था। 
विज्ञापन

वुडलैंड के पीआरओ विवेक सबरवाल ने आरोप लगाया कि बाबी कुरैशी और रहीसुद्दीन कुरैशी की फैक्ट्री में बन रहे कंपनी के लोगो समेत मुहर वाले नकली जूते बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर दो लोकल कमिश्नर नियुक्त किए गए थे, जिनकी देखरेख में पुलिस के साथ कंपनी के अधिकारियों ने फोटोग्राफ खींचे और नकली माल के सबूत भी एकत्रित किए। 
 हर दिन 200 जोड़ी तक यहां बनाए जाते थे। छापेमारी के बाद शहर के कई नकली जूता निर्माताओं में हड़कंप मच गया है। खास तौर पर हींग की मंडी के उन दुकानदारों में घबराहट है, जो बड़े ब्रांडों के नकली मुहर वाले रॉ मैटेरियल रखते हैं। 

वुडलैंड शूज के एमडी हरकीरत सिंह ने बताया कि देश भर में आगरा में ही हमारे ब्रांड के नकली जूते बनाने की पुख्ता सूचना मिली थी। हमारे अधिकृत डीलर और स्टॉकिस्ट को ही यह कंपनी जूते सप्लाई करने का प्रलोभन दे रही थी। ये हमारी साख और हमारे ग्राहकों से धोखा है। कई शोरूम में हमारे ब्रांड के नकली जूतों की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed