{"_id":"581f72a84f1c1b6729b37241","slug":"fake-ifs-officer-caught-from-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस से पकड़ा फर्जी आईएफएस अधिकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस से पकड़ा फर्जी आईएफएस अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
officer
- फोटो : ias officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने नामनेर के अग्रवाल गेस्ट हाउस से हाथरस निवासी 21 वर्षीय युवक गौरी शंकर को गिरफ्तार किया है। उस पर इंडियन फोरन सर्विस (आईएफएस ) का अधिकारी बनकर ठगी करने का आरोप है। वह प्राइवेट गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती लगाकर चलता था। उसने मोबाइल एप के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा के साथ अपने फोटो बना रखे थे। अपना रौब जमाने के लिए इन्हें भी लोगों को दिखाता था। उसके बैग से सेना की वर्दी भी मिली है।
पुलिस ने बताया कि गौरी शंकर हाथरस के सिकंदराराऊ के माधुरी गांव का रहने वाला है। वह अलीगढ़, आगरा, मथुरा में सक्रिय रहा है। उसका काम खुद को बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेना और फिर रकम ऐंठना है। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर भी कई लोगों से ठगी की है। इसके अतिरिक्त अपनी रिश्तेदारी और दोस्तों के यहां कई जगह वह सेना का अधिकारी बनकर पहुंचा है।
वह रविवार को नामनेर के अग्रवाल गेस्ट हाउस में ठहरा था। पुलिस वहां पहुंची तो उसने खुद को आईएफएस अधिकारी बताया। उसने दरोगा से कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हो गई, उसके बारे में इतने सवाल करने की। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर से 20 मिनट में उसकी हकीकत उसे बता दी। पुलिस ने उसके दोस्तों और परिवारीजनों से बात की।
विज्ञापन
इस पर उसने कुबूल कर लिया कि वह कोई अधिकारी नहीं। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि उसे धोखाधड़ी की धारा में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।