फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake doctor abortions for money in agra

रुपयों के लिए इतने बच्चों को जन्म से पहले ही मार देता था ये हैवान

Mon, 15 Jan 2018 06:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
fake doctor abortions for money in agra
आरोपी डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
आगरा मैक्स डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी के संचालक अजय उपाध्याय और प्रीति कुलश्रेष्ठ से राजस्थान की पीसीएनडीटी सेल की पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। 
विज्ञापन


झोलाछाप हर महीने 100-120 महिलाओं का गर्भपात करवाता था। उसकी साथी प्रीति इसमें सहयोगी थी। ये दोनों गर्भवती महिलाओं को गर्भ गिराने की दवा देते थे। दवा से गर्भ नहीं गिरता तो उनकी अपने सेंटर पर ही सफाई करा दी जाती थी। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 10 साल से इस धंधे में है। पहले वह एजेंट था, जो ग्राहकों को विभिन्न केंद्रों पर ले जाकर भ्रूण लिंग जांच करवाता था। इसमें मिलने वाले मोटे कमीशन को देख इसने बीते दो साल से खुद का सेंटर खोल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़ गए दूसरे एजेंट

इसमें नर्स प्रीति को सहयोगी बना लिया। धीरे-धीरे इसके तार धौलपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, भिंड, करौली के एजेंटों से जुड़ गए। 

एजेंट सेंटर पर ग्राहक भेजते और दिन में तीन से पांच केस मिलने लगे। प्रति केस 20-40 हजार रुपए में तय होता था, इसमें एजेंट का कमीशन 20-30 फीसदी रहता था। 

राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल के प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एजेंट हर महीने 100 से अधिक गर्भपात कराता था। यह रैकेट राजस्थान-मध्य प्रदेश तक फैला है। कई अन्य के नाम भी सामने आए हैं। 

चौथी बार में पकड़ में आरोपी 

राजस्थान पीसीपीएनडीटी दल आरोपी को पकड़ने के लिए चार महीने से लगी हुई थी। धौलपुर में पकड़े गए गैंग ने इसका नाम लिया था। 

इसे पकड़ने के लिए टीम यहां तीन बार डमी मरीज भेज चुकी थी, लेकिन शातिर होने के कारण यह पकड़ में नहीं आ पाया। चौथी बार में इसे गिरफ्तार किया जा सका। 

आरोपी से पूछताछ में आठ सेंटरों के नाम आए हैं। ये सेंटर मथुरा और आगरा के हैं, इनमें पांच क्वालीफायड चिकित्सक के सेंटर बताए जा रहे हैं। 

एजेंट रहते हुए आरोपी इन सेंटरों पर ग्राहकों को भेजा करता था। टीम को इनके नाम और पता मिल गए हैं, जल्द इनको पकड़ने के लिए टीम अपना जाल बिछाएगी। 

स्वास्थ्य विभाग सुस्त, नहीं होती जांच 

राजस्थान पीसीपीएनडीटी सेल भले ही आगरा में आकर भ्रूण लिंग जांच के गिरोह को पकड़ कर ले जा रही हो, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन सुस्त है। 

आगरा में 310 अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत हैं, यहां अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में औपचारिकता निभाई जाती। बिना लाइसेंस के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की पड़ताल के लिए भी कोई अभियान नहीं चलाया जाता। 

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि सेंटरों की जांच कराई जाती है, बिना लाइसेंस के सेंटरों को बंद कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed