{"_id":"598d837f4f1c1b51128b4d16","slug":"fake-call-about-bomb-in-taj-mahal-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, चार घंटे हुई तलाशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताजमहल में बम की सूचना के बाद हड़कंप, चार घंटे हुई तलाशी
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार को ताजमहल के अंदर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि चार घंटे चले सर्च आपरेशन के बाद भी पुलिस को कुछ नहीं मिला है। बम की सूचना 100 नंबर पर कॉल कर दी गई थी। पुलिस अब सूचना देने वाले को खोज रही है।
बता दें कि शुक्रवार को ताजमहल में साप्ताहिक बंदी रहती है। यह आम पर्यटकों के लिए नहीं खोला जाता। केवल नमाज पढ़ने वाले लोग ही अंदर आते हैं। ऐसे में सुबह करीब 10:40 बजे एक कॉल ने हड़कंप मचा दिया।
100 नंबर पर पुलिस को कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम माजिद बताया। उसने पुलिस को बताया कि ताजमहल परिसर में बम है। यह जानकारी मिलते ही आनन-फानन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस, बीडीएस और डॉग स्क्वायड पहुंची।
विज्ञापन
फोर्स ने करीब 4 घंटे तक पूरे ताजमहल परिसर और आसपास सघन तलाशी ली। इसके बाद कुछ न मिलने पर राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले माजिद की लोकेशन मथुरा आई है। अब पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।