फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory owner protested against looting

लूटपाट के विरोध पर फैक्ट्री मालिक को किया लहूलुहान

Thu, 20 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 20 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Factory owner protested against looting
घर से 20 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लूटे - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कालोनी में दो बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक के घर पर धावा बोला। फैक्ट्री मालिक ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक ने घूंसे मारे तो दूसरे ने उनका गला दबाने का प्रयास किया। एक बदमाश ने उनके हाथ पर काट खाया। इसके बाद भाग गए।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी सुरेश मिश्रा की ब्रुश की फैक्ट्री है। भूतल पर फैक्ट्री संचालित होती है, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। मंगलवार रात दो बजे उनके घर में जंगला तोड़कर दो बदमाश आ गए। उन्होंने अलमारी तोड़ना शुरू कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर सुरेश जाग गए। वह नीचे आए तो बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। सरेश ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर उसके साथी आ गए। उसने छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सुरेश ने हाथ नहीं छोड़ा। इस पर बदमाश के साथी ने उनके घूंसा मारा, फिर भी वह उसे पकड़े रहे। इस पर एक ने उनका गला दबाने का प्रयास किया तो दूसरे ने हाथ पर काट खा लिया। सुरेश की पकड़ ढीली होने पर बदमाश भाग गए। शोरशराबा होने पर अन्य परिवारीजन जाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बदमाश घर से 20 हजार रुपये और 12 तोला सोने के जेवरात ले गए। बताया गया है कि एक अन्य घर में भी बदमाश वारदात करके आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की चोरी की रिपोर्ट
पुलिस ने भी कमाल कर दिया। फैक्ट्री मालिक को घायल करके बदमाशों ने लूटपाट की। इसके बावजूद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed