फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eveteasing with a woman in hotel, two arrest

होटल मेें महिला से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Sat, 13 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
eveteasing with a woman in hotel, two arrest
बालूगंज स्थित एक में महिला को नौकरी के बहाने बुलाकर मालिक और उसके पार्टनर ने छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया और किसी तरह होटल से बाहर भाग निकली। भुक्तभोगी ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले की जांच सीओ सदर असीम चौधरी ने की। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला को नौकरी की आवश्यकता थी। आरोप है कि बालूगंज स्थित आरबी होटल के मालिक जहीर अहमद ने एक फरवरी की शाम को सात बजे नौकरी देने के बहाने उसे अपने होटल पर बुलाया। आरोप है कि जहीर उसे एक कमरे में बातचीत के लिए ले गया। इसके बाद उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो जहीर का पार्टनर भूरी सिंह भी आ गया। दोनों उससे छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने शोर मचा दिया। वह किसी तरह दोनों से बचकर बाहर भाग निकली। हालांकि महिला ने थाने जाकर शिकायत नहीं की। मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। लखनऊ के अधिकारियों के आदेश के बाद सीओ सदर को जांच सौंपी गई। गुुरुवार को होटल के मालिक और पार्टनर के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने होटल किराये पर लिया है। उनको शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed