फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah junior engineer murdered in love triangle

जेई मर्डरः लव ट्रायंगल में मारा गया सत्यम, ऐसे जुड़ रहे हत्या के तार

Thu, 10 Aug 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Thu, 10 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
etah junior engineer murdered in love triangle
सत्यम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
एटा में सिंचाई विभाग के जेई की हत्या में गर्लफ्रेंड के पहले बॉयफ्रेंड की करतूत लग रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती सत्यम से मिलने से पहले एक और युवक के संपर्क में थी। सत्‍यम से दोस्ती के बाद उसने उस युवक से मिलना कम कर दिया। पुलिस ने फिलहाल पुष्टि तो नहीं की लेकिन वह घटना के खुलासे के ‌काफी नजदीक है।  
विज्ञापन


बता दें कि एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सिंचाई विभाग की मंदाकिनीपुरम कॉलोनी में जेई सत्यम मिश्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना के बाद से ही प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के पहले बॉयफ्रेंड ने युवती से प्रेम में बाधक बनने पर जेई की निर्मम तरीके से हत्या की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती जेई के संपर्क में आने से पहले एक और युवक के संपर्क में रही थी। वह युवक उसका रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। दिल्ली और एटा में रहने के दौरान युवक-युवती की आपस में बातचीत होती थी। पुलिस का दावा है कि विगत आठ माह से युवती का उस युवक से संपर्क कम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को दिलाया था कमरा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारोपी ने युवती को अलग रहने के लिए कमरा दिलाया था, लेकिन युवती कमरे पर न रहकर जेई सत्यम मिश्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी से परेशान होकर सिरफिरे आशिक ने साथियों के साथ जेई की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि जेई हत्याकांड में शामिल अधिकांश हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed