फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah district panchayt member arrested with revolver

एटा का जिला पंचायत सदस्य तमंचे के साथ गिरफ्तार, ये था प्लान

Wed, 10 Jan 2018 10:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
etah district panchayt member arrested with revolver
जिला पंचायत सदस्य संजीव - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सिकंदरा थाना पुलिस ने एटा के जिला पंचायत सदस्य संजीव को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके साथी शिवम को पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग एक व्यापारी के साथ लूट करने के इरादे से आए थे। दोनों को आर्म्स एक्ट में कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी बुधवार सुबह सिकंदरा पुलिस के साथ चेकिंग पर थीं। तभी बोदला की ओर से आती सफेद सफारी को उन्होंने रोका। इसमें एक व्यक्ति भाग गया, जबकि चालक सहित दो को पकड़ लिए गए।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी उद्देतपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा और शिवम कौशिक पुत्र दिलीप शर्मा निवासी बुर्ज वाला कुआं, थाना कोतवाली एटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका है संजीव

etah district panchayt member arrested with revolver
जिला पंचायत सदस्य का साथी शिवम - फोटो : अमर उजाला
संजीव के पास से तमंचा और दो कारतूस मिले, जबकि शिवम के पास से पिस्टल मिली। सफारी गाड़ी पर उत्तराखंड का नंबर था। वही एक आरोपी विकास यादव पुत्र किशोरीलाल निवासी विजयपुर, मिरहची एटा है।

संजीव मिरहची का जिला पंचायत सदस्य है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा में एक व्यापारी को लूटने आए थे। पुलिस दोनों को आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

आगरा के कारगिल चौराहे पर तमंचे और पिस्टल समेत पकड़े गए जिला पंचायत सदस्य संजीव का अपराधिक इतिहास भी है। वह  हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है। संजीव की मां डाक्टर सुजाता वर्मा की हत्या हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed