फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   engineer committed suicide after shot girl in mathura

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, सरेराह छात्रा को गोली मार इंजीनियर ने दी जान

Thu, 03 Jan 2019 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Jan 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
engineer committed suicide after shot girl in mathura
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
मथुरा जिले में एकतरफा प्यार में इंजीनियर ने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक ने युवती को रास्ते में रोककर शादी का प्रस्ताव रखा था। 
विज्ञापन


इनकार पर उसने आपा खो दिया। हाथरस के कस्बा मुरसान निवासी युवक-युवती एक दूसरे को करीब ढाई साल से जानते थे। छात्रा मथुरा में बहन के घर रहकर टीईटी की कोचिंग कर रही है। मृतक दिनेश कुमार नोएडा में वीवो कंपनी में इंजीनियर था। 
विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र में बीएसए कालेज के सामने बुधवार दोपहर करीब पौने बारह बजे की है। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में युवती अपनी बहन के साथ जा रही थी। दिनेश कुमार (28) पुत्र विजय कुमार ने उसे रोका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बात की और सिर पर गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। 500 मीटर दूर गुरुनानक नगर में पुलिया पर पहुंचा और खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवती का नयति अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

बैग में मिला चार पन्नों का सुसाइड नोट

युवती को गोली मारने के बाद दिनेश चिल्लाते हुए वहां से भागा था। कह रहा था कि ‘अगर मेरी नहीं हुई तो किसी दूसरे की भी नहीं होने दूंगा...।’ प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह डिस्टर्ब लग रहा था। वो तमंचा लेकर भागा और कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। 

पुलिस को उसके पास से चार पन्नों का एक सुइसाइड नोट भी मिला है, जो दो दिन पहले लिखा माना जा रहा है। इस नोट में जो लिखा गया है वो इकतरफा प्रेम की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस ने दिनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश के परिजन भी मथुरा पहुंच गए।  

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि करीब ढाई साल से दोनों की पहचान थी। छात्रा मथुरा में महोली रोड स्थित एक कॉलोनी में अपनी बहन के रहकर टीईटी के लिए कोचिंग कर रही है। दिनेश बुधवार को ही हाथरस से यहां पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed