फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight year old girl murder after rape in firozabad

फिरोजाबाद: दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, गांव के बाहर खेत में मिला शव

Mon, 18 Mar 2019 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
eight year old girl murder after rape in firozabad
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार सुबह गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। युवक फरार है। 
विज्ञापन


रविवार रात को गांव में एक घर में आयोजन चल रहा था। गांव के बच्चे और युवा डीजे पर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आठ साल की बच्ची बाजार से चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो घर के लोगों ने उसकी तलाश की। 
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि बच्ची को बंटू पुत्र अतर सिंह के साथ देखा था। देर रात घर वाले बंटू के घर पहुंचे तो बंटू सो रहा था। उससे बच्ची के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से मना कर दिया। सुबह ग्रामीणों को सूचना मिली कि गेहूं खेत में अर्धनग्न बच्ची का शव पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देख बेहोश हुई मां

परिजन खेत पर पहुंचे तो बच्ची का शव देकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची की हालत देख मां बेहोश हो गई। मौके पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव खनेड़ा सहित एसडीएम रामसूरत पांडेय मय फोर्स पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि घटना का आरोपी बंटू और उसका पिता अतर सिंह घर से भाग गए हैं। आरोपी के अन्य परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी। परिजनों ने बंटू पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 आरोपी ने दी थी धमकी  

बच्ची की तलाश करते हुए परिजन जब बंटू के घर पहुंचे तो बंटू उन्हें धमकी भी दी थी। परिजनों का कहना है कि बंटू उनको धमकाते हुए बोला कि जो करना है कर लो। पुलिस मुझे कितने साल के लिए जेल भेजेगी। मै सबको देख लूंगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed