फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-Rickshaw Driver Killed By Crushing Head With Brick

मैनपुरी: सिर कुचलकर ई-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी, विवाद के बाद दिया हत्याकांड को अंजाम

Sun, 13 Dec 2020 04:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
E-Rickshaw Driver Killed By Crushing Head With Brick
राजेंद्र उर्फ कल्लू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत ई-रिक्शा चालक की शनिवार रात ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि ई-रिक्शा चालक उसकी मां को गाली दे रहा था।
विज्ञापन



मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया तमोलियान निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लू (38) शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार वह ई-रिक्शा चलाकर जो भी रुपया कमाता था, उसे नशे की लत में खर्च कर देता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह नशे में धुत होकर मोहल्ला गड्ढा निवासी सलीम के पास पहुंचा।
विज्ञापन


बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। कल्लू उसकी मां को गालियां देने लगा। मना करने के बाद भी जब राजेंद्र नहीं माना तो सलीम उसे खींच कर एक दुकान के सामने ले गया। वहां पड़ी ईंट को उठाकर सिर और चेहरे पर कई वार किए। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। राजेंद्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया। 

युवक की हत्या आपसी विवाद के बाद की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। -मधुवन कुमार सिंह, एएसपी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed