फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DUCK

कर्नाटक से ट्रक में ठूसकर लाई गईं 1900 बतखें

Wed, 24 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
DUCK
 कर्नाटक से ट्रक में लाई गईं तकरीबन 1900 बतखों को दयालबाग में पीएफए की टीम ने पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। जिस हाल में बतखें मिलीं उससे साफ है कि उन्हें ट्रक में क्रूरता से भरा गया। पुलिस ने ट्रक चालक सहित छह लोगों को पकड़ लिया। इस मामले में मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनीमल (पीएफए) की ओर से पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

ट्रक को मंगलवार सुबह पांच बजे दयालबाग में पकड़ा गया। पीएफए की टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक से बतखों की तस्करी की जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि देवा और वेंकटेश ट्रक को लेकर आए हैं। उनके साथ चार अन्य लोग भी हैं। उनसे पूछताछ में पता चला कि बतखों को रुद्रपुर एक फार्म हाउस पर ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग की ओर से बताया गया कि यह बतखें संरक्षित श्रेणी में नहीं आती हैं। वहीं, पीएफए की दीप्ति उपाध्याय ने मामले की जानकारी संस्था के पदाधिकारियों के साथ मेनका गांधी को दी। संस्था के आफिसर कुलदीप ठाकुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि बतखों को चंडीगढ़ ले जाया जा रहा है। एक मार्केट में एक व्यक्ति वन्य जीव का मीट बेचता है। उसके खिलाफ नोएडा और चंडीगढ़ में वन्य जीव तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। इन बतखों को भी काटने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed