{"_id":"5ff74b71e9d6612c3c24326c","slug":"drunken-son-sexual-assaulted-70-year-old-mother-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने 70 साल की मां से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक: शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने 70 साल की मां से किया दुष्कर्म
Fri, 08 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिले के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवक ने शराब के नशे में अपनी 70 साल की मां के साथ मारपीट की। उनके साथ दुष्कर्म भी किया। घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने आरोपी को पकड़ा, तो वह उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।
दहेज हत्या: गड्ढे से अधजला शव निकालने के लिए पांच घंटे चला ऑपरेशन, खौफनाक था मंजर
फतेहपुर सीकरी थाने के प्रभारी एएसपी मृगांक शेखर पाठक के मुताबिक आरोपी युवक मूढ़े बनाने का काम करता है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक शराब पीने का आदी है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वह सो रही थी। तभी करीब 10 बजे उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
यूपी: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज
बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग दौड़े और आरोपी युवक को पकड़ा, तो वह उनके साथ भी मारपीट करने लगा। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।